CBSE  /  Class 7  /  Hindi  /  Kancha
  • 1. 
    लड़के की नज़र किस ज़ार पर थी?

  • चॉकलेटवाली ज़ार पर
  • बिस्कुटवाले ज़ार पर
  • कंचे की जार पर
  • खिलौनेवाली ज़ार पर
  • 2. 
    उपर्युक्त गद्यांश के पाठ और उसके लेखक के नामवाला विकल्प छाँटकर लिखिए।

  • अप्पू और कंचे टी० सुब्रह्मण्यम
  • अप्पू और कंचा-पी० स्वामी
  • कंचा-टी पद्मनाभन
  • कंचा-पी गोपाल स्वामी
  • 3. 
    उस दिन आखिरी बेंच पर किसे बैठना पड़ा?

  • अप्पू को
  • जॉर्ज को
  • रामन को
  • उपर्युक्त सभी
  • 4. 
    अप्पू कक्षा में किसे ढूँढ़ रहा था?

  • कंचे
  • बस्ता
  • जॉर्ज
  • इनमें से कुछ नहीं
  • 5. 
    कंचे देखकर अप्पू को जॉर्ज की याद क्यों आई?

  • क्योंकि वह उसके साथ खेलना चाहता था
  • क्योंकि जॉर्ज कंचों का अच्छा खिलाड़ी था
  • क्योंकि जॉर्ज अप्पू का घनिष्ठ मित्र था
  • क्योंकि जॉर्ज ने अप्पू को बुलाया था।
  • 6. 
    जॉर्ज जीतने के बाद हारे हुए बच्चे को क्या करता था?

  • वह हारे हुए बच्चों को सज़ा देता था
  • वह हारे हुए बच्चों पर जुर्माना देता था
  • हारे हुए बच्चे को अपनी मुट्ठी बंद करके ज़मीन पर रखनी पड़ती थी। वह बंद मुट्ठी के जोड़ों की हड्डी पर कंचा चलाता था
  • हारनेवाले बच्चों को दुबारा मौका नहीं देता था।
  • 7. 
    मास्टर जी ने लड़के के बारे में क्या अनुमान लगा लिया?

  • मन लगाकर पढ़ाई न करने का
  • उसके गरीबी का
  • मन अन्यत्र होने का
  • उसकी बौद्धिक क्षमता का
  • 8. 
    मास्टर जी अपनी सफलता किसमें मान रहे थे?

  • गृह कार्य पूरा कराने में
  • कक्षा का अच्छी तरह संचालन करने पर
  • प्रश्न का उत्तर मन से निकलवाने में
  • प्रश्न का उत्तर याद कराने में
  • 9. 
    मास्टर जी द्वारा पूछे गए प्रश्न का अप्पू सही जवाब न दे सका। क्यों?

  • क्योंकि जवाब कठिन था
  • क्योंकि वह प्रश्न न समझ सका
  • क्योंकि पाठ पर उसका ध्यान नहीं था
  • उपर्युक्त सभी
  • 10. 
    कक्षा में भूचाल क्यों आ गया?

  • बाहर भूचाल आने के कारण
  • मास्टर जी को काफ़ी गुस्सा आ गया
  • अप्पू द्वारा उदंडता करने के कारण
  • जवाब में कंचा शब्द सुनकर
Report Question
warning
access_time
  Time