• 1. 
    अपना प्रिय खाद्य न मिलने पर गिल्लू क्या करता था?

  • खाने की अन्य चीजों को खाता था
  • लेखिका की मेज पर आकर बैठ जाता था
  • रुष्ट होकर बाहर चला जाता था
  • खाने की चीज़ों को लेना बंद कर देता था या उन्हें झूले से नीचे फेंक देता था
  • 2. 
    जब लेखिका अपने कमरे में नहीं होती थी तब गिल्लू क्या करता था?

  • एक पेड़ पर खूब मस्ती करता था
  • कमरे के रोशनदान में जाकर बैठ जाता था
  • खिड़की की खुली जाली द्वारा बाहर चला जाता था और दिन भर गिलहरियों के झुंड का नेता बनकर डाल पर उछलता कूदता रहता था
  • फूलों की डलिया में छिपकर बैठ जाता था
  • 3. 
    गिल्लू का प्रिय खाद्य क्या था?

  • अंगूर
  • बादाम
  • काजू
  • किसमिस
  • 4. 
    भूख लगने पर गिल्लू कैसी आवाज निकालता था?

  • चिक-चिक
  • चूं-चूँ
  • टें-टें
  • कर्र-करी
  • 5. 
    गिल्लू कहाँ रहता था?

  • एक पिंजरे में
  • फूल रखने की डलिया में रूई के बिछोने पर
  • घर के रोशनदान में
  • पेड़ के ऊपर
  • 6. 
    पितर पक्ष में कौन-सा पक्षी हमारे पितरों के रूप में आता है?

  • मयूर
  • हंस
  • गरुड
  • कौआ
  • 7. 
    लेखिका ने काक भुशुंडि किसे कहा है?

  • एक ऋषि को
  • एक तोते को
  • कौए को
  • कोयल को
  • 8. 
    सोनजुही की हरी-हरी लताओं में कौन छुपकर बैठता था?

  • गिल्लू नाम की गिलहरी
  • खरगोश
  • नीलकंठ नाम का मोर
  • हरियल नाम का तोता
  • 9. 
    'गिल्लू' पाठ के माध्यम से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

  • हमें कार्य परिश्रम से करना चाहिए
  • हमें पशु-पक्षियों से प्रेम रखना चाहिए
  • हमें पशु-पक्षियों से सावधान रहना चाहिए
  • हमें आज का कार्य कल पर नहीं छोड़ना चाहिए।
  • 10. 
    'गिल्लू' संस्मरण किसके द्वारा लिखा गया है?

  • धर्मवीर भारती
  • मधुकर उपाध्याय
  • श्रीराम शर्मा
  • महादेवी वर्मा
Report Question
warning
access_time
  Time