• 1. 
    'पानी' के न रहने पर इनमें से कौन नहीं उबरता?

  • चून
  • मोती
  • मनुष्य
  • उपर्युक्त सभी
  • 2. 
    पशु प्रसन्न होकर क्या कर देता है?

  • अपना शरीर दे देता है
  • भाग जाता है
  • मनुष्य पर उपकार करता है
  • इधर-उधर घूमता है।
  • 3. 
    लोग समुद्र की बड़ाई क्यों नहीं करते?

  • समुद्र का जल खारा होता है
  • समुद्र किसी की प्यास नहीं बुझा सकता
  • समुद्र को पार करना मुश्किल है
  • 'क' और 'ख' कथन सत्य हैं।
  • 4. 
    कीचड़ के जल की क्या विशेषता है?

  • उसमें कमल खिलता है
  • उनके जीव जंतु उस जल से प्यास बुझाते हैं
  • किसान उस जल से खेत को सींचता है
  • वह जल पवित्र होता है
  • 5. 
    दोहे की महत्ता सिद्ध करने के लिए रहीम ने किसका उदाहरण दिया है?

  • नृत्यांगना का
  • समुद्र का
  • जल का
  • कुंडलीमार कर बैठे नट का।
  • 6. 
    दोहा अर्थ के आधार पर कैसा होता है?

  • बहुत अर्थवान
  • थोड़े अर्थ वाला
  • संकुचित अर्थ वाला
  • नीरस
  • 7. 
    रहीम के अनुसार दोहा देखने मे कैसा होता है?

  • अधिक शब्दों वाला
  • थोड़े शब्दों वाला
  • बहुत विशाल
  • बहुत लघु।
  • 8. 
    अवध नरेश श्री राम चित्रकूट क्यों गए?

  • चित्रकूट अच्छा स्थान था
  • वे चित्रकूट में घर बनाना चाहते थे
  • चौदह वर्ष के वनवास के कारण वे वहाँ रहे
  • वे वहाँ अपनी राजधानी बनाना चाहते थे।
  • 9. 
    जिस पर विपदा आती है वह व्यक्ति कहाँ आता है?

  • अयोध्या
  • पंचमढ़ी
  • पंचवटी
  • चित्रकूट
  • 10. 
    'गाँठ पड़ना' मुहावरे का अर्थ है?

  • मन में प्रेम बढ़ जाना
  • मन में भेद आ जाना
  • मन मजबूत हो जाना
  • मन स्वार्थी हो जाना
Report Question
warning
access_time
  Time